![]()
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आज सुबह करीब आठ बजे डिलिवरी के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। हालात देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। गुस्साए परिजन जिम्मेदार डॉक्टर की गिरफ्तारी पर अड़े रहे और लगा छह घंटे तक धरा दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने एफआईआर कर दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए विभाग को भेज दी है। इस पहले पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। मृतक महिला के परिजन फूट फूट कर रोए। एक महिला चक्कर आने के बाद अस्पताल में जमीन पर गिर गई। मृतका की पहचान 33 वर्षीय रीना देवी पत्नी राजीव कुमार, निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। परिजनों ने डॉक्टरों पर डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। महिला और नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। परिजन बोले- नॉर्मल डिलीवरी को बोला था रीना देवी के पति ने बताया कि अस्पताल में बताया गया था कि उनकी नॉर्मल डिलीवरी होगी। इसके बावजूद डिलीवरी के दौरान उनकी और उसके शिशु की मौत हो गई। उन्होंने लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजन मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों ने घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ जुटने और तनाव बढ़ने के बाद अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। परिजन मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। एसडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एएसपी ऊना अजय राणा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। घटना को लेकर परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और महिला की मौत की परिस्थितियों की जांच की जरूरत है। जांच के बाद स्पष्ट होंगे मौत के कारण प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जांच रिपोर्ट से पता चलेंगे मौत के कारण: CMO इस मामले में ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला सात तारीख को एडमिट हुई थी। आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। उन्होंने इस मामले की जांच की सिफारिश की है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने बताया कि मौत किन कारणों से हुई है, यह तो जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। कुल्लू में भी कुछ महीने पहले गई थी महिला की जान बता दें कि ऐसा ही एक मामला पांच महीने पहले कुल्लू में भी पेश आया था। वहां भी प्रसूती महिला और शिशु की मौत हो गई थी। इसके बाद कुल्लू में भी जमकर हंगामा हुआ था, बल्कि महिला की मौत के कई दिनों तक स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी।
Source link
ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत:छह घंटे से धरने पर रहे परिजन, प्रबंधन ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी
