Headlines

लोजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर रामविलास पासवान को याद किया



लोजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के थाना चौक स्थित रोटरी हॉल में दलित सेना के संस्थापक रामविलास पासवान के पुण्यतिथि को लेकर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस दौरान लोजपा के प्रदेश सचिव केवल पासवान, अर्जुन पासवान, जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनीता देवी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश पासवान, महिला जिलाध्यक्ष शिवानी सिन्हा, बीनू राय, श्याम चंद्रवंशी, राजेंद्र नायक, विनय सिंह, संजय पासवान, निर्मल महतो, रामदास पासवान, राजकिशोर प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, अहमद रजा, सिकंदर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव केवल पासवान ने कहा कि उनके संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उनके विचारों, आदर्शों और संकल्पों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना तथा उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल रहा है। उनके विचार और जनहित के लिए किए गए कार्य को लेकर चलने का काम करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *