Headlines

महेंद्रगढ़ पुलिस ने सरपंचों से मांगा सहयोग:विरोध-प्रदर्शनों के लिए युवाओं को जागरूक करने को कहा, चोरी व नशे पर भी चर्चा




महेंद्रगढ़ के सतनाली थाना प्रभारी राकेश ने जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर सरपंचों से बैठक की। इसमें कानून-व्यवस्था, चोरी रोकने और नशे के खिलाफ कार्रवाई में जनसहयोग पर चर्चा हुई। सरपंचों को 10 व 12 अक्टूबर के विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर ग्रामीणों को कानूनी प्रतिबंधों से अवगत कराने को कहा गया। दिल्ली में पढ़ रहे युवाओं तक अभिभावकों के माध्यम से सही जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। थाना प्रभारी ने युवाओं से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। कानून का उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी। चोरी रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा लगाने और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा गया। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। गांवों में मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन से जुड़ी गोपनीय जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से गांवों को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में सहयोग मांगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *