Headlines

बेमेतरा में घर में घुसकर मारपीट,धमकी देने वाले 2 अरेस्ट:दुकान विवाद के बाद की थी घटना, एक आरोपी पहले ही पकड़ा गया था




बेमेतरा में दुकान में हुए विवाद के बाद घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, पण्डरभट्ठा के डोमेश साहू (22) ने 27 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 26 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी दुकान पर था। इसी दौरान अजय दुबे और संतोष साहू ने दुकान के सामने उससे गाली-गलौज की। इस बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि उसी विवाद को लेकर शाम करीब 5 बजे अजय दुबे, संतोष साहू और महेश यदु उसके घर में घुस आए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महेश यदु ने डोमेश के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के समय डोमेश की मां और पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। पहले एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार डोमेश की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में पण्डरभट्ठा निवासी अजय दुबे (40) को 27 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने महेश यादव उर्फ मंत्री (33) और संतोष साहू (24), दोनों निवासी पण्डरभट्ठा, को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *