![]()
सिरसा जिले में कालांवाली के शहीद भगत सिंह मार्केट स्थित राकेश मेडिकल स्टोर पर तीन युवकों ने संचालक राकेश कुमार और उनके भाई से मारपीट की। हमलावरों ने उनके सिर और मुंह पर वार किए और मौके से फरार हो गए। घायलों को कालांवाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर किया गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गर्ग और राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने ओढ़ा रोड पर बन रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ तहसीलदार समेत संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी थी। पीड़ितों के मुताबिक, शिकायत वाली कॉलोनी में गोल्डी की भी जमीन है। घटना के दिन गोल्डी पास की दुकान पर अखबारों की पेमेंट लेने आया था। उसे देखकर गाली-गलौज शुरू हो गई। जब राकेश अपने मेडिकल स्टोर पहुंचे, तो गोल्डी दो अन्य युवकों के साथ वहां आया और मारपीट करने लगा। दुकानदारों ने बीच-बचाव कर शांत करवाया मामला पीड़ितों के मुताबिक, मारपीट के दौरान उनके सिर और मुंह पर चोटें आईं। आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद घायलों को कालांवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का सिरसा में उपचार चल रहा है। पुलिस के संज्ञान में मामला, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है, जिससे मामले की जांच में मदद मिल सकती है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने की घटना की निंदा इस घटना को लेकर भाजपा की जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने निंदा की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
Source link
कालांवाली में दो भाईयों पर जानलेवा हमला:अवैध निर्माण की शिकायत को लेकर विवाद, मेडिकल स्टोर पर बैठे थे
