Headlines

गौरेला-पेंड्रा मार्ग पर बाइक सवार युवक की मौत:पेंड्रा के नए बस स्टैंड के आगे छोटा हाथी मैजिक से टक्कर, मौके पर तोड़ा दम




गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पेंड्रा के नए बस स्टैंड के आगे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक आशीष माइकल की मौत हो गई। उनकी बाइक की सामने से आ रही छोटा हाथी मैजिक गाड़ी से टक्कर हो गई थी। जानकारी के अनुसार, ज्योतिपुर निवासी आशीष माइकल गौरेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेंड्रा नए बस स्टैंड के आगे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद आशीष सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि आशीष अमरपुर रिवाल्विंग चेयर रिपेयरिंग करने गए थे और वापस आते समय यह हादसा हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक सवार युवक का सर फट गया था। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *