![]()
जालंधर में पुलिस कमिश्नर श्री सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम जनता के साथ तालमेल बैठकें (सम्पर्क बैठकें) आयोजित कर रहा है। हाल ही में हुई ऐसी ही एक बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के ध्यान में एक गंभीर समस्या लाई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर खुलेआम सार्वजनिक रूप से शराब पी जा रही है, जिसके कारण शाम के समय महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।
पुलिस ने 8 से 10 लोगों को किया राउंड अप जनता से मिली इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जोन 2 के इलाके में पुलिस की टीम ने व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले 8 से 10 लोगों को मौके पर ही हिरासत में (राउंड अप) लिया गया। पुलिस ने न केवल शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा, बल्कि ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई रेहड़ियों और आहातों/ठेकों पर खुलेआम गिलास उपलब्ध कराकर शराब परोसी जा रही थी। नियमों का उल्लंघन कर इस तरह की अवैध सुविधा देने वाले विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
ADCP 2 माधवी शर्मा ने दी जानकारी ADCP 2 माधवी शर्मा ने बताया किकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उनके आसपास भी ऐसी कोई समस्या या अवैध गतिविधि देखने को मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना मिलते ही आरोपियों पर तुरंत और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन:8 से 10 लोग हिरासत में, आहातों और रेहड़ी वालों पर कड़ी कार्रवाई
