Headlines

दिल्ली में प्रदर्शन से लखनऊ की कई ट्रेनें रद्द:लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और तेजस समेत कई ट्रेनें निरस्त, करीब 7 हजार यात्री परेशान




दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के चलते लखनऊ से दिल्ली के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों और नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास यातायात की स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को निरस्त किया है। शुक्रवार को लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रद्द रहीं। इससे करीब 7 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल और 12429 एसी एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। 82501 तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहीं। शनिवार को 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं होगा। इसके अलावा लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। ट्रेनें रद्द, रोडवेज बसों से मिलेगी राहत ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बसें विकल्प बनी रहेंगी। परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के संचालन में न तो बदलाव किया है और न ही किसी बस को निरस्त किया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने की स्थिति को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकारियों को बस संचालन और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को तीनों शहरों के बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही। आलमबाग बस टर्मिनल से दिल्ली रूट पर हर घंटे बसों का संचालन जारी रहा। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *