Headlines

TEDx Caledonian Pathankot | Global Leaders & VIPs Visit Event Updates


पठानकोट में 11 अक्टूबर को ‘TEDx Caledonian’ का होगा आयोजन

पठानकोट के इतिहास में पहली बार एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है। जिससे जिले को वैश्विक पहचान मिलेगी। पठानकोट के समाज सेवक और शिक्षाविद सृजल गुप्ता के प्रयासों से पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन ‘TEDx Caledonian’ आयोजित होने जा रहा है। ‘द वर्ल्ड

.

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मंच पर माल्टा, रोमानिया, मोल्दोवा और स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री सहित 14 देशों के मंत्री और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिकारी अपने विचार, विजन और प्रभाव साझा करेंगे। कार्यक्रम में सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना भी पहुंचेंगे।

सृजल गुप्ता ने बताया कि नवरात्रों के पहले दिन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 14 देशों के प्रतिनिधि और विश्वभर के दिग्गज नेता हिस्सा ले रहे हैं।

सृजल गुप्ता और रोहित गुप्ता जानकारी देते हुए।

सृजल गुप्ता और रोहित गुप्ता जानकारी देते हुए।

विदेशी दिग्गज बोले, कहां है पठानकोट?

सृजल गुप्ता ने इस आयोजन के पीछे के संघर्ष को साझा करते हुए बताया कि जब मार्च-अप्रैल में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और विदेशी दिग्गजों को ईमेल या फोन किए गए, तो उनका पहला सवाल यही होता था कि ‘पठानकोट कहां है?’।

उन्हें पठानकोट की कहानी सुनानी पड़ी, और आज इन वैश्विक नेताओं का यहां आना पूरे पठानकोट की एक बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि 11 अक्टूबर को पठानकोट का नजारा बिल्कुल वैसा होगा जैसे ‘ज़मीन पे उतरे सारे सितारे’, क्योंकि दुनिया भर के दिग्गज यहां की धरती पर उतरेंगे।

14 देशों के राजनीतिज्ञ होंगे शामिल

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मंच पर कई देशों के पूर्व प्रधानमंत्री, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिकारी अपने विचार, विजन और प्रभाव साझा करेंगे। सम्मेलन में माल्टा के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट, रोमानिया के पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर पोंटा, मोल्दोवा के पूर्व प्रधानमंत्री इयूरी लंका और स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर विशेष रूप से शामिल होंगे। इनके अलावा इटली के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लुइगी डि माओ, यूके के पूर्व रक्षा मंत्री सर ग्रांट शाप्स, भारत से सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय और ‘बिनांस’ के राज टिमोथी नंदवानी सहित कई हस्तियां शामिल होंगी।

सृजल गुप्ता ने कहा कि जब रोमानिया या किसी अन्य देश के पूर्व प्रधानमंत्री पठानकोट के मंच पर खड़े होकर बोलेंगे, तो सामने बैठे हर शहरवासी का सिर गर्व से ऊंचा होना चाहिए।

3 दिन पठानकोट में रहेंगे अतिथि

अतिथियों के दौरे की जानकारी देते हुए सृजल गुप्ता ने बताया कि विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो गया है और वे तीन दिन तक यहां रुकेंगे। मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले यानि आज सभी मेहमान श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकेंगे, जिसके बाद वे पठानकोट पहुंचेंगे। पठानकोट में वे मीडिया, व्यापार मंडल और इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी करेंगे।

अंत में सृजल गुप्ता ने अपील करते हुए कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम को यहां लाने के लिए अपने 180 दिन-रात एक किए हैं, इसलिए शहरवासी इस एक दिन अपना पूरा समर्थन दें ताकि मेहमानों के सामने पठानकोट का सिर फख्र से ऊंचा रहे। उन्होंने बताया कि जो वैश्विक नेता व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उनके विशेष वीडियो संदेश भी सरप्राइज के तौर पर दिखाए जाएंगे। इस अवसर पर साहब दयाल महाजन और रोहित गुप्ता भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *