Headlines

औरंगाबाद में कार से 80 किलोग्राम गांजा बरामद:घेराबंदी कर उत्पाद विभाग ने पकड़ा, ड्राइवर मौके से फरार; ओडिशा से लाई जा रही थी खेप




औरंगाबाद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को शुक्रवार सुबह बड़ी सफलता मिली। एरका चेक पोस्ट के पास एक लग्जरी कार से करीब 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहा। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा की बड़ी खेप झारखंड के रास्ते लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक संजय रजक के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान शुरू किया गया। झारखंड की ओर से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की जाने लगी। कार से मिले कुल 39 पैकेट जांच के दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक संदिग्ध लग्जरी कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। टीम ने तत्काल कार का पीछा किया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद ड्राइवर अंबा बाजार से पहले कार को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। भागते समय वह गाड़ी की चाबी भी अपने साथ ले गया, जिससे टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह वाहन को अनलॉक कर उसकी तलाशी ली गई। कार के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया 80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान कुल 39 पैकेट मिले। जिनमें 10 किलोग्राम, 5 किलोग्राम और 1 किलोग्राम वजन के अलग-अलग पैकेट शामिल थे। जब्त कार का रजिस्ट्रेशन उड़ीसा का बताया जा रहा है। बरामद गांजा को जब्त कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़ा प्रतीत होता है। फरार ड्राइवर और इस खेप से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान के लिए वाहन के पंजीकरण, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी, ताकि चालक की पहचान की जा सके। गांजा की इस बड़ी खेप के पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क को चिन्हित कर उसे पूरी तरह ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *