![]()
फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से परेशान किसानों ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां), हरियाणा इकाई रतिया के नेतृत्व में एसडीओ बिजली विभाग, रतिया को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि इस समय धान, नरमा और अन्य फसलों की सिंचाई का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। ऐसे में बार-बार बिजली कटने और निर्धारित समय पर बिजली न मिलने से खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यदि समय रहते पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवाई गई, तो फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोमवार से धरना देने की चेतावनी किसान नेताओं ने विभाग से बिना किसी देरी के नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी, कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो सोमवार को रतिया बिजली घर के मुख्य गेट पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला प्रधान निर्भय रतिया, शहरी प्रधान कर्मजीत सिंह, सचिव गगन भुल्लर, मुंदरी बोला, काला सिंह, गमदूर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Source link
फतेहाबाद में बिजली कटौती से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा:धान-नरमा की सिंचाई पर संकट; रतिया एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
