अटेली मंडी में रोस्टर से होगी बाजरे की खरीद:निर्धारित दिन पर ही मिलेगा गेट पास, वाहन पर नंबर प्लेट लगाकर लाना जरूरी




महेंद्रगढ़ जिले की अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद गांवों के रोस्टर के अनुसार की जाएगी। मार्केट कमेटी अटेली के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने खरीद व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 12 से 17 अक्टूबर तक का शेड्यूल जारी किया है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाएं। जिस दिन उनके गांव का नंबर होगा, उसी दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय बाजरा मंडी में लाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन वाले किसान लेकर आए बाजरा मार्केट कमेटी के प्रधान दिनेश जेलदार ने बताया कि केवल उन्हीं किसानों का बाजरा अटेली मंडी में खरीदा जाएगा, जिन्होंने ई-खरीद पोर्टल पर ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार मंडी में आने से किसानों को खरीद के दौरान होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकेगा। गांवों के अनुसार बाजरा खरीद का शेड्यूल 12 अक्टूबर: छापड़ा, सलीमपुर, सराय बहादुर, सुराणी, मिर्जापुर, बाछौद, कुंजपुरा, श्यामपुरा और सैदपुर। 13 अक्टूबर: कांटी, खेड़ी, रामपुरा, नावदी, बिहाली, राजपुरा, पृथ्वीपुरा और नांगल। 14 अक्टूबर: बजाड़, गणियार, चंदपुरा, सुजापुर, अटेली, बेगपुर, उनींदा, धनौंदा, गोकलपुर और किसान नगर। 15 अक्टूबर: मोहलड़ा, रातां कलां, रातां खुर्द, खैरानी, गढ़ी, महासर, कारिया, बोचड़िया, हसनपुर और सलीमपुर। 16 अक्टूबर: सीलारपुर, मोहनपुर, कटड़ई, गुजरवास, तिगरा, भोडी, गिरधरपुर, तोबड़ा और फतनी। 17 अक्टूबर: अटाली, नीरपुर, सागरपुर, भीलवाड़ा, ताजपुर, खोड़, दुलोठ जाट और खारीवाड़ा। वाहन पर नंबर प्लेट लगाकर लाएं किसान मार्केट कमेटी ने किसानों को निर्देश दिए हैं कि मंडी में प्रवेश के लिए गेट पास कटवाने के लिए अपने वाहन पर नंबर प्लेट लगाकर लाएं। यदि कोई किसान स्वयं मंडी में नहीं आ सकता तो वह ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर अपना नामित व्यक्ति (नॉमिनी) जोड़ सकता है। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शेड्यूल से अलग दिन मंडी में बाजरा लेकर आने वाले किसानों को गेट पास जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे अपने गांव की निर्धारित तारीख देखकर ही फसल मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *