Headlines

सूरजपुर में डबल मर्डर,बेटे के बाद टीचर-मां का शव मिला:सड़क किनारे मिला था छात्र का शव,घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली मां की लाश




सूरजपुर में अज्ञात हमलावरों ने टीचर एवं बेटे की हत्या कर दी है। बेटे का शव ग्राम महावीरपुर में सड़क किनारे शनिवार सुबह मिला था। उसकी शिनाख्त होने के बाद देर शाम पुलिस घर पहुंची। घर का ताला तोड़ा गया को छात्र की मां का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतका बेलटिकरी शासकीय स्कूल में टीचर थी। पति की मौत के बाद वह घर में बेटे के साथ अकेली रहती थी। घटना की सूचना पर फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 43 से लगे ग्रामीण सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले थे। उसकी बेरहमी से हत्या कर शव फेंकने की आशंका थी। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया था। शिनाख्त के बाद घर में मिला मां का शव मृतक की शिनाख्त कार्मल कान्वेंट स्कूल बिश्रामपुर में 12वीं के छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई। सुजल की पहचान होते ही पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला और उसकी मां का पता नहीं चला। पुलिस ने उसके परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट का भी शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। रजनी बरोटा बेलटिकरी के सरकारी स्कूल में टीचर थी। पति की पहले ही मौत हो जाने के कारण वह अपने बेटे सुजल के साथ घर में रहती थी। मां और बेटे की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। देर रात होने की वजह से शव को घर में ही छोड़कर घटनास्थल को सील कर दिया गया। फारेंसिक टीम जांच में जुटी रविवार सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। आशंका है कि आरोपियों ने घर में टीचर की हत्या कर दी और छात्र को कहीं और ले जाकर उसकी हत्या की गई है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर जांच में बुलाया गया है। सूरजपुर एएसपी योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि दोनों मृतक मां-बेटा हैं। महिला टीचर थी और लड़का पढ़ रहा था। दोनों बालाघाट की तरफ के रहने वाले हैं। इससे ज्यादा जानकारी हमारे पास नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *