![]()
समस्तीपुर | वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका मिश्रा के संयोजन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ। प्रधानाचार्य ने कहा कि जेपी का जीवन त्याग, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है। उनका संपूर्ण क्रांति का आह्वान व्यापक सामाजिक परिवर्तन का संदेश देता है। डॉ. मधुलिका मिश्रा ने कहा कि जेपी के विचार युवाओं को भ्रष्टाचार के विरोध और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. नेहा जायसवाल, प्रो. रंजन कुमार और प्रो. फरहत जबीन ने भी जेपी के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। छात्रा हिमांशी झा ने मंच संचालन किया। छात्राओं ने भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किए। डॉ. स्मिता झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Source link
वीमेंस कॉलेज में लोकनायक की जयंती मनी, श्रद्धांजलि दी
