![]()
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज मंगलवार को यमुनानगर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह जिले में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके कार्यक्रमों में चिकित्सा जांच शिविर, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान और विद्यार्थियों के साथ संवाद शामिल हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल गर्ग ने बताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता सुबह 10 बजे दामला स्थित सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक में आयोजित चिकित्सा जांच शिविर में शामिल होंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे डीएवी गर्ल्स स्कूल, यमुनानगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान में भाग लेंगी। वहीं, दोपहर 12 बजे वह प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अद्वितीय स्कूल में बच्चों से संवाद करेंगी।
Source link
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज यमुनानगर में:तीन कार्यक्रमों में लेंगी भाग, विद्यार्थियों के साथ करेंगी संवाद
