Headlines

IIT Bombay Student Suicide Case


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
18 सितंबर का एग्जाम हॉल का CCTV फुटेज सामने आया था, जिसमें साहिल नजर आया था। - Dainik Bhaskar

18 सितंबर का एग्जाम हॉल का CCTV फुटेज सामने आया था, जिसमें साहिल नजर आया था।

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ाने के बाद संस्थान को लिखित माफी दी थी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि साहिल ने लिखित बयान में कहा था कि उसने पेपर की अच्छी तैयारी नहीं की थी। उसने अपनी गलती मानी और दूसरा मौका देने की मांग की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला समेत 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

साहिल के पिता रवींद्र ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने संस्थान में बार-बार जातिगत भेदभाव का सामना करने की बात बताई थी। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया, उन्हें जेल में डालना चाहिए।

22 साल का साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेड सेकेंड ईयर का छात्र था। 18 सितंबर की शाम वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। मौत से कुछ घंटे पहले वह मिड-सेमेस्टर एग्जाम में मोबाइल फोन से साथ पकड़ा गया था।

18 सितंबर के एग्जाम हॉल की CCTV फुटेज में साहिल नजर आया

साहिल से एक प्रोफेसर ने मोबाइल और ऑन्सर शीट ले ली थी। इसके बाद साहिल एग्जाम हॉल से बाहर चला गया था।

साहिल से एक प्रोफेसर ने मोबाइल और ऑन्सर शीट ले ली थी। इसके बाद साहिल एग्जाम हॉल से बाहर चला गया था।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 18 सितंबर को दोपहर 12:30 से 12:45 बजे के बीच साहिल परीक्षा के दौरान बार-बार नीचे झुककर कुछ देखता नजर आया। 54 सेकेंड की फुटेज में साहिल आगे की सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है।

प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला उसके पास आते हैं और उससे बात करते हैं। इसके बाद साहिल अपना मोबाइल फोन और आंसर शीट उन्हें देता है और एग्जाम हॉल से बाहर चला जाता है।

CCTV के अनुसार, साहिल करीब 1:25 बजे हॉस्टल के कमरे में पहुंचा और फिर बाहर नहीं निकला। बाद में वह कमरे में मृत मिला। क्राइम ब्रांच परीक्षा हॉल, कैंपस और हॉस्टल की CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

प्रोफेसर पर उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप

साहिल के माता-पिता ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला पर उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच के तहत IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे और प्रोफेसर दुल्ला के बयान भी दर्ज किए हैं।

साहिल के पिता की शिकायत पर पवई पुलिस ने प्रोफेसर दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है।

प्रोफेसर दुल्ला ने पुलिस को दिए बयान में साहिल के माता-पिता द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला और साहिल। - फाइल फोटो

प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला और साहिल। – फाइल फोटो

IIT बॉम्बे ने 10 सदस्यीय कमेटी बनाई

IIT बॉम्बे ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई है। इसकी अध्यक्षता IIT पालक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. रमेश वेंकटेश्वरन करेंगे। कमेटी साहिल की मौत से पहले की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच करेगी और एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी।

IIT ने पहले नकल का आरोप लगाया, फिर बयान वापस लिया

IIT बॉम्बे ने 19 सितंबर को कहा था कि मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान साहिल मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया था और ChatGPT पर प्रश्नपत्र अपलोड करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, 21 सितंबर को संस्थान ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले ऐसा बयान देना उचित नहीं था।

छात्रों की 18 मांगों में से 2 पर सहमति

साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे में छात्रों का प्रदर्शन तीन दिन चला। छात्रों ने 18 मांगों का चार्टर दिया था, जिसमें स्वतंत्र जांच, संबंधित प्रोफेसर पर कार्रवाई, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और संस्थागत फैसलों में छात्रों की भागीदारी जैसी मांगें शामिल थीं।

20 सितंबर की रात करीब तीन घंटे की बैठक के बाद IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने चार्टर पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, संस्थान ने कहा कि कुछ मांगों पर नियमों के तहत आगे प्रक्रिया की जाएगी।

IIT बॉम्बे में इस साल 3 सुसाइड, देश में 9वां मामला

साहिल की मौत इस साल IIT बॉम्बे में तीसरा मामला है, जबकि देश के IITs में यह नौवां मामला बताया गया है। ग्लोबल IIT एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में IIT के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *