![]()
झालावाड़ में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को राजकीय शिशु व किशोर गृह, धनवाड़ा और बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के संरक्षण, देखभाल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बच्चों की स्थिति, उन्हें मिल रही सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच और इलाज की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिले और उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा व देखभाल पर खास ध्यान दिया जाए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे महिला, पुरुष और बच्चों से बात की। उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुनकर समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने सभी को फल भी बांटे। निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीणा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह हाड़ा सहित कई अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।
Source link
कलेक्टर ने किशोर गृह और पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण:बच्चों व आवासित व्यक्तियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली
