Headlines

तस्कर ने कार से परिवार को कुचला, पति-पत्नी की मौत:बच्चे की हालत गंभीर; नारकोटिक्स टीम से बचकर भाग रहे थे, झारखंड के 2 स्मगलर अरेस्ट




मध्यप्रदेश के गुना में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम से बचकर भाग रहे तस्कर ने कार से 2 बाइक और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में खड़े कुछ लोग भी घायल हुए। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम डोडा चूरा तस्करों को पकड़ने के लिए गुना के मावन इलाके में पहुंची थी। टीम ने डोडा चूरा से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक के आगे एक कार एस्कॉर्ट कर रही थी। ट्रक पकड़े जाने की भनक लगते ही कार चालक मौके से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड निवासी ट्रक ड्राइवर मोहम्मद साहिल अंसारी और कार ड्राइवर विजेंद्र यादव को अरेस्ट किया है। कार और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… गुना से अशोकनगर की ओर भागा, रास्ते में मचाया आतंक भागते समय आरोपी पहले गुना की ओर आया और फिर अशोकनगर की तरफ मुड़ गया। शाम करीब 7:30 बजे मावन के आगे एक मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक और ग्रामीण भी चपेट में आए दंपती को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी। वह घर के सामने खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में वहां मौजूद कुछ ग्रामीण भी घायल हो गए। इसके बाद आरोपी क्षतिग्रस्त कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। नारकोटिक्स टीम घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम घायल बच्चे को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फरार आरोपी गिरफ्तार हादसे के बाद गुना पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग डोडा चूरा तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *