Headlines

रणधीर शर्मा ऊना परिषद चुनाव के पर्यवेक्षक नियुक्त:हिमाचल BJP अध्यक्ष बिंदल ने जारी की अधिसूचना; कहा-संगठन का होगा विस्तार




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा को इन चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, रणधीर शर्मा पहले से नियुक्त वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। इन नेताओं में विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास और जिला सह प्रभारी विशाल चौहान शामिल हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने विश्वास व्यक्त किया कि नेताओं के मार्गदर्शन में ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर प्रदेश में संगठन को लगातार मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। डॉ. बिंदल ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपेक्षा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *