चंडीगढ़-बद्दी हाईवे पर 67.80 लाख नशीली गोलियां पकड़ी:पंजाब हो रही थी सप्लाई, एक आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के अवैध कारोबार की आशंका
पंजाब भेजी जा रही नशीली गोलियों से भरा एक ट्रक केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच की टीम ने बद्दी-चंडीगढ़ हाईवे पर पकड़ लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें करीब 67 लाख 80 हजार नशीली और मनोप्रभावी गोलियां बरामद हुईं। मामले में ट्रक सवार…
