हरियाणा कांग्रेस में नए प्रभारी का एक्शन प्लान:पहले 5 दिन नेताओं की नब्ज टटोलेंगे; फिर तय होगी संगठन की रणनीति, आज जनरल बॉडी मीटिंग
हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त प्रदेश में अपनी नई जिम्मेदारी संभालते ही संगठन की जमीनी हकीकत समझने में जुटेंगे। वे 8 से 12 जुलाई तक चंडीगढ़ में रहकर सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पिछले चुनाव लड़ चुके नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इसके बाद तैयार फीडबैक के आधार पर…
