Headlines

अंतिम सोमवारी पर बूढ़ी गंडक में डूबे दो किशोर:जलबोझी के दौरान मुसहरी के आर्थर घाट पर हुई घटना




सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए जलबोझी करने गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के आर्थर घाट पर हुई। दोनों मृतक मनियारी थाना क्षेत्र की महंत मनियारी पंचायत के भगवानपुर टोला के रहने वाले थे। सोमवार को महंत मनियारी पंचायत के भगवानपुर टोला से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जलबोझी के लिए आर्थर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में स्नान और जलबोझी करने के क्रम में दो किशोर तेज धार की चपेट में आकर डूब गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों और अन्य टीमों ने नदी में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान कृष्णा कुमार (17), पिता राम स्वरूप चौधरी और नितेश कुमार (14), पिता राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है। दोनों महंत मनियारी पंचायत, भगवानपुर टोला, थाना मनियारी के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दोनों किशोर अंतिम सोमवारी पर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए जलबोझी करने आर्थर घाट गए थे। इसी दौरान बूढ़ी गंडक की तेज धारा में दोनों बह गए। महंत मनिहारी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद शर्मा ने बताया कि दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हुई है। दोनों युवक स्थानीय पंचायत महंत मनियारी के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *