Headlines

अजमेर में मानसून सक्रिय, बारिश का अलर्ट:सीजन में अब तक 396.4 एमएम बरसा पानी; 14 से गतिविधियां घटेंगी




अजमेर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और मौसम में ठंडक बनी हुई है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को जिले में बारिश की संभावना जताई है। तेज बारिश के भी आसार हैं। बुधवार रात तक अजमेर में 9.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही मानसून सीजन में अब तक कुल बारिश का आंकड़ा 396.4 एमएम पहुंच गया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। आज तेज बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को अजमेर में बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। 14 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद 15 अगस्त को मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। तापमान में आई गिरावट बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते अजमेर में मौसम में ठंडक बनी हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह से बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *