![]()
पहले से आवंटित दुकानदारों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे: निगम
राजधानी के सबसे बड़े कारोबारी केंद्र अपर बाजार को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित और आधुनिक व्यापारिक हब के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने हरमू रोड, कार्ट सराय रोड, जालान रोड, वेस्ट मार्केट रोड और नॉर्थ मार्केट रोड का निरीक्षण कर कई अहम निर्देश दिए। शनि मंदिर के पीछे राम-जानकी मंदिर के पास निगम की 1.34 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। वहीं 4.39 एकड़ निगम भूमि पर संचालित 608 जर्जर दुकानों की जगह आधुनिक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। निगम ने स्पष्ट किया कि पहले से आवंटित दुकानदारों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे। जालान रोड स्थित बिहारी धर्मशाला का नवीनीकरण कर उसकी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू की जाएगी। धर्मशाला के पास प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया।
Source link
अपर बाजार बनेगा मॉडर्न ट्रेड हब:608 जर्जर दुकानों की जगह बनेगा मार्केट कॉम्प्लेक्स
