![]()
अबोहर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बेटे ने अपनी 80 साल की मां की हत्या कर दी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। बेटे का आक्रामक रवैया देखकर मां अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बेटे ने कमरे की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर मां पर हमला कर दिया। उसने घर में रखे प्रेशर कुकर से मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। घटना संत नगर गली नंबर-1 की है, मृतका की पहचान 80 वर्षीय कृष्णा रानी के नाम से हुई। जबकि आरोपी बेटे का नाम सुनील कुमार है, कृष्णा रानी इसके बाद तीन दिन पहले ही छोटे बेटे के पास से रहने के लिए आईं थी। मामले की जांच कर रही पुलिस डीएसपी हरीश कुमार और थाना नंबर-1 के प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मृतका के छोटे बेटे विजय कुमार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…
Source link
अबोहर में नशे में बेटे ने की मां की हत्या:खिड़की तोड़कर कमरे में घुसा, प्रेशर कुकर से सिर पर वार किए
