![]()
मोहाली स्थित गमाडा (GMADA) के दफ्तर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें तीन गाड़ियों में यहां पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें कार्रवाई में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने दफ्तर में जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल ईडी की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Source link
अब मोहाली में ईडी की रेड:गमाडा दफ्तर पहुंचे अधिकारी, तीन गाड़ियों में आई टीमें, जांच शुरू
