![]()
अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर यात्री भड़क गए। इस दौरान टिकट काउंटर पर यात्रियों की कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। स्टाफ से बहस करते हुए एक यात्री ने कहा कि अपने मैनेजर को बुलाओ, नहीं तो बाद में यह मत कहना कि कोई नुकसान हो गया। वहीं, जालंधर से आए एक यात्री ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी दी गई कि उनकी फ्लाइट रात 11 बजे चलेगी, जबकि फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था। एयरपोर्ट की व्यवस्था पर यात्री भड़के
यात्री ने बताया कि जब उन्होंने स्टाफ से कम से कम अंदर बैठने देने की मांग की तो स्टाफ ने हंसकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि करीब 70 से 80 यात्री तेज धूप में बाहर बैठने को मजबूर हैं। सभी काफी परेशान हैं। यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंजाब के किसी बस स्टैंड का हाल भी इतना खराब नहीं है, जितना अमृतसर एयरपोर्ट का बना हुआ है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट लेट होने पर भड़के, बोले- मैनेजर को बुलाओ, नुकसान हुआ तो मत कहना
