![]()
अमृतसर के भंडारी पुल पर सोमवार को दंपती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और दंपती से तेल छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। दोनों को आग लगाने से रोक लिया। परिवार का आरोप है कि दुकान और जमीन विवाद को लेकर वे लंबे समय से परेशान हैं। इसे लेकर पुलिस को कई बार शिकायत दी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भतीजा उन्हें धमकियां दे रहा है। हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने दंपती की शिकायत सुनी और मामले की जांच का भरोसा दिया। दुकान और जमीन को लेकर विवाद आत्मदाह की कोशिश करने वाले व्यक्ति बोकल परशाद ने बताया कि विवाद अमृतसर के कोट बाबा दीप सिंह इलाके की छज्जू मल्ल गली में स्थित करीब 10×8 फीट की दुकान और जमीन को लेकर है। उन्होंने साल 2009 में यह दुकान अपने भतीजे दिनेश से खरीदी थी। दुकान उनके नाम पर रजिस्टर्ड है। इस मामले को लेकर बी डिवीजन थाने में विवाद चल रहा है। बेटे को छुड़ाने के लिए वह लखनऊ से वापस आए व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दिनेश के साथ रमेश और बंटी उन्हें दुकान खाली करने के लिए धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर उसे रात करीब साढ़े 9 बजे घर से ले जाया गया। बाद में जेल भेज दिया गया। उनका कहना है कि बेटे को छुड़ाने के लिए वह लखनऊ से वापस आए हैं। कई बार पुलिस थाने के चक्कर लगा चुकी वहीं, महिला रमिला देवी ने दावा किया कि उन्होंने अपने भतीजे दिनेश से जमीन की बाकायदा रजिस्ट्री करवाई थी। पूरी रकम के साथ सरकारी फीस भी अदा की थी। महिला के मुताबिक, यह विवाद करीब आठ साल से चल रहा है। पिछले एक साल में वह कई बार पुलिस थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग दंपती ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए तेल अपने कब्जे में ले लिया और परिवार को समझाया। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Source link
अमृतसर में दंपती ने आत्मदाह की कोशिश की:खुद पर पेट्रोल डाला, पुलिस ने बोतल छीनी; बोले- भतीजा धमकियां दे रहा
