Headlines

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा:10.80 किलो हेरोइन, पिस्टल व 3 कारतूस बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार




अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लोपोके क्षेत्र से 10 किलो 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक 30 बोर पिस्टल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में साजन अरोड़ा निवासी भीलोवाल, विजेयपाल सिंह निवासी सराय अमानत खां और जशनप्रीत सिंह निवासी गंडीविंड को नामजद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के संपर्क में थे। सीमा पार से ड्रोन और अन्य माध्यमों के जरिए भेजी जाने वाली हेरोइन की खेप को आरोपियों द्वारा आगे सप्लाई किया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और हेरोइन की खेप पंजाब के किन-किन इलाकों तक पहुंचाई जाती थी। पूछताछ में नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लोपोके में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को इस पूरे नेटवर्क, इसकी सप्लाई चेन और पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी अमृतसर देहात पुलिस का कहना है कि सीमा पार से होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब जांच का मुख्य फोकस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *