Headlines

अमृतसर में नशा विरोध पर परिवार पर हमला:तेजधार हथियारों के साथ पहुंचे आरोपी, घर में तोड़फोड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप




अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव गुरुवाली से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव में खुलेआम हो रही नशे की बिक्री का विरोध करने पर एक पीड़ित परिवार को असामाजिक तत्वों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने उनके घर पर अचानक धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ व पथराव किया। पीड़ितों के अनुसार, हमलावर दातर, बेसबॉल बैट और अन्य तेजधार हथियारों से लैस होकर आए थे और उन्होंने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। पीड़ित महिला हरप्रीत कौर ने बताया कि पिछले चार दिनों से उनके घर पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। हमलावर कभी घर का मुख्य गेट तोड़ देते हैं तो कभी पत्थरों की बौछार कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और उन्हें घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा। विधवा महिला को किया जा रहा परेशान, जेठ के घर को भी पहुंचाया नुकसान पीड़ित महिला हरप्रीत कौर ने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उनके पति को गुजरे हुए काफी समय हो चुका है और वे बेहद मुश्किल हालात में अपने परिवार का गुजारा कर रही हैं। इसके बावजूद आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। हमलावरों ने न केवल उनके घर को निशाना बनाया और सड़क पर भारी हंगामा किया, बल्कि उनके जेठ के घर में भी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है। छोटे बच्चे भी नशे की गिरफ्त में, ग्रामीणों में भारी आक्रोश गांव के अन्य लोगों ने भी इलाके में बिक रहे नशे को लेकर गंभीर दावे किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थिति इतनी चिंताजनक हो चुकी है कि छोटे-छोटे बच्चे भी नशे की खरीद-फरोख्त करने और उसका सेवन करते हुए देखे जा सकते हैं। इस स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में नशे के सौदागरों पर तुरंत और सख्त से सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाए। पुलिस की ढिलाई से पीड़ित परिवार परेशान, न्याय की लगाई गुहार पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की इस ढिलाई के कारण हमलावरों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मामले का तुरंत संज्ञान लेने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *