![]()
अमृतसर में पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से गोल्डन टेंपल के निकट सारागढ़ी सराय के सामने स्थित पार्किंग का कब्जा ले लिया है। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और पुडा के अधिकारी मौजूद रहे। पुडा के एस.सी. संदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि यह पार्किंग वर्ष 2014 से तरसेम कुमार को आवंटित थी, जिसका अब सरकारी तौर पर कब्जा लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है। अब इस पार्किंग का संचालन अमृतसर नगर निगम को सौंपा जाएगा। सिंह ने आगे बताया कि पार्किंग में खड़े सभी वाहनों और अन्य सामान की इन्वेंट्री तैयार की जा रही है, ताकि प्रत्येक वस्तु का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे। इन्वेंट्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्किंग को आम लोगों और श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। पार्किंग को स्थायी रूप से बंद नहीं किया संदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्किंग को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अकाली फूला सिंह पार्किंग सहित अन्य वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहनों की आवाजाही और पार्किंग सुविधा पहले की तरह बहाल कर दी जाएगी। कर्मचारियों के रोजगार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई का पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों के रोजगार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहां काम करने वाले युवाओं और स्टॉल संचालकों का कार्य पहले की तरह जारी रहेगा। केवल पार्किंग के प्रवेश और निकास द्वारों का संचालन अब अमृतसर नगर निगम के नियंत्रण में होगा। पार्किंग व्यवस्था बनेगी सुव्यवस्थित पुडा अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और हरिमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम के प्रबंधन में पार्किंग सुचारु रूप से संचालित होगी और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी।
Source link
अमृतसर में पुडा ने सारागढ़ी पार्किंग का लिया कब्जा:प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहनों की आवाजाही होगी बहाल; अब नगर निगम करेगा प्रबंधन
