Headlines

अमृतसर में बर्थडे पर युवक को मारी गोली:दोस्तों के साथ खाना खाने निकला था, फायरिंग से 2 घंटे पहले हुआ था विवाद




अमृतसर में बर्थडे मनाने के बाद खाना खाने निकले युवक पर फायरिंग कर दी गई। रात को वह दोस्तों के साथ एक्टिवा पर बाहर खाना खाने निकला था। इसी दौरान पीछे से आए एक्टिवा सवार युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि झगड़े की रंजिश में हमला किया गया। केक काटने से करीब दो घंटे पहले युवक के छोटे भाई का मोहल्ले में युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। इस विवाद में घायल युवक भी शामिल था। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात को सामने आई। घायल की पहचान 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। बच्चों के झगड़े की रंजिश में हमला करने का आरोप अमित की मां अनू ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद हुआ था। परिवार ने उस समय दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया था। इसी की रंजिश में गोशा और नितीश ने अपने साथियों के साथ अमित पर हमला कर दिया। परिवार का दावा है कि हमले के समय दोनों के साथ करीब पांच अन्य युवक भी मौजूद थे। पीछे से आए हमलावरों ने चलाई गोली अमित के चचेरे भाई सागर ने बताया कि वह एक्टिवा चला रहा था, जबकि अमित पीछे बैठा था। इसी दौरान पीछे से आए युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली अमित की जांघ में लगी। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल से एक खोल भी बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ACP सुरिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों ने नितीश और राजिंदर उर्फ गोशा का नाम बताया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *