Headlines

अलवर में तापमान 3 डिग्री गिरा:सुबह से धूप खिली,जिले में अब तक 7 प्रतिशत कम बरसात ;अगले 6 दिन बारिश के आसार नहीं




अलवर जिले में का तापमान में आज 3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिन बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, हालांकि शुक्रवार को मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन सुबह इसके उलट मौसम साफ नजर आया। पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर भी कम है। तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुरुवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया। दिनभर बादल छाए रहने से धूप और गर्मी का असर कम रहा। इसी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अब शनिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार अलवर में अगले छह दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 26 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 27 सितंबर को भी तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। 28 और 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री रह सकता है। इस दौरान कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है और बारिश का भी पूर्वानुमान नहीं है। सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश अलवर में मानसून सीजन के दौरान अब तक 506 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि 26 सितंबर तक सामान्य रूप से 543.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से जिले में अब तक सामान्य से करीब 37.6 मिमी यानी 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अगले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं होने से तापमान बढ़ने की संभावना के बीच मौसम शुष्क रहने की स्थिति बनी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *