![]()
एत्माद्दौला थाना पुलिस ने आगरा में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बुधवार को रामबाग पर चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान राजीव गिहार पुत्र उल्फत को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राजीव गिहार मूल रूप से एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी मानपुर का निवासी है। वर्तमान में वह खंदौली के रामनगर में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राजीव के खिलाफ एटा, फिरोजाबाद, हाथरस और आगरा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2011 से अब तक कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अवैध हथियार के स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Source link
आगरा में शातिर अपराधी गिरफ्तार:एत्माद्दौला पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए
