Headlines

आजमगढ़ में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल:आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस




आजमगढ़ पुलिस लगातार अवैध असलहा और हर्ष फायरिंग को लेकर कार्रवाई कर रही है। जिले की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बाद भी मनबढ़ो के मन में पुलिस के खौफ का जरा डर भी नहीं है। यही कारण एक लगातार ऐसे लोग पुलिस सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस की सख्ती और कार्रवाई की बावजूद कहीं ना कहीं की हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल हो ही जाती है। इसी क्रम में जिले के सिधारी थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक युवक अवैध असलहे से जमकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। युवक की पहचान अभिनव सिंह मंटू के रूप में हुई है जो सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर का रहने वाला है। फायरिंग कर रहे युवक के ऊपर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। CO बोले दर्ज हो रहा मुकदमा
इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया की एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। इस मामले में सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *