Headlines

आज शिक्षक दिवस पर कांग्रेस निकालेगी 'कफन पदयात्रा':गांधी मैदान से शुरू सप्तमूर्ति तक जाएगी, मांगे पूरी नहीं होने पर गर्दनीबाग में धरने पर बैठेंगे




बिहार कांग्रेस शिक्षक दिवस के दिन आज ‘कफन पदयात्रा’ निकालेगी। यह यात्रा गांधी मैदान के गांधी मूर्ति से शुरू होकर शहीद स्मारक विधानसभा तक जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह पदयात्रा बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और वित्तरहित शिक्षक संस्थान का सरकारीकरण को लेकर के है। कांग्रेस सेवा दल की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और सेवा दल के चेयरमैन डॉ संजय यादव मौजूद रहेंगे। अगर 5 सितंबर को मांगे पूरी नहीं होती है, तो फिर 6 सितंबर से कांग्रेस शिक्षा सत्याग्रह अभियान शुरू करेगी। ये आंदोलन गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन चलता रहेगा, जब तक सरकार मांगे पूरी नहीं करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान ही चलाएगी। शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा व्यवस्था आज भी स्थायी नहीं- राजेश राम राजेश राम ने कहा, ‘कफन यात्रा का उद्देश्य समाज और सरकार को यह बताना है कि शिक्षक ने पूरी जिंदगी विद्यार्थियों का भविष्य बनाया, लेकिन आज उसके अपने भविष्य की कोई गारंटी नहीं है। यह स्थिति बदलनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार में वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था का इतिहास चार दशक से भी अधिक पुराना है। वर्ष 1982 से चली आ रही इस व्यवस्था में बड़ी संख्या में विद्यालय एवं महाविद्यालय अस्तित्व में आए, लेकिन इन शिक्षकों और कर्मचारियों की अपनी सेवा व्यवस्था आज भी स्थायी नहीं हो सकी है।’ वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने के पक्ष में कांग्रेस वर्ष 2008 में सरकार ने वित्त रहित शिक्षा नीति में बदलाव करते हुए अनुदान आधारित व्यवस्था लागू की। सरकार ने प्रदर्शन के आधार पर संस्थानों को अनुदान देने की व्यवस्था की। पटना हाईकोर्ट में वित्त रहित और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों से जुड़े कई मामले पहुंचे हैं। न्यायालयों ने अलग-अलग मामलों में अनुदान, नियुक्ति, सेवा शर्त और वेतनमान से जुड़े कानूनी पहलुओं पर निर्णय दिए हैं। उनका अनुपालन होना चाहिए। 6 सितंबर से अनिश्चितकाल धरना करेगी कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ संजय यादव ने कहा, ‘वितरहित शिक्षा नीति की समाप्ति और तमाम वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन के लिए कांग्रेस सेवा दल का राजव्यापी एकदिवसीय धरना 30 जून से अरवल की धरती से शुरू हुआ। यह यात्रा आज 5 सितंबर पटना गांधी मैदान से पदयात्रा “कफन यात्रा” के रूप में शहीद स्थल सप्त मूर्ति विधानसभा तक जाकर पूर्ण होगा। उन्होंने चेतवनी देते हुए कहा, ‘सरकार ने यदि 5 सितंबर तक मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो 6 सितंबर से शिक्षकों के हित में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *