![]()
डीडवाना में श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति रविवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाएगी। यह शिविर दोजराज गणेश मंदिर रोड स्थित अग्रसेन भवन में होगा।
समिति का यह लगातार 50वां नि:शुल्क मोतियाबिंद और नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर होगा। शिविर में मरीजों की जांच सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की जाएगी। आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच होगी और चुने गए मरीजों का बिना टांके के मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। इसे शंकरा आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी और मंत्री बनवारी मोट ने बताया कि मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की 2 फोटोकॉपी लानी होंगी। ऑपरेशन के लिए चुने गए मरीजों को चश्मा, भोजन और रुकने की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी। शिविर की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। समिति ने ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों से शिविर का फायदा उठाने की अपील की है।
Source link
आधुनिक मशीनों से फ्री होगी आंखों की जांच:चुने गए मरीजों का बिना टांके के किया जाएगा मोतियाबिंद ऑपरेशन, कल लगेग कैम्प
