![]()
श्री आनंदपुर साहिब में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी संजीव कुमार उर्फ संजू से नकदी भरी स्कूटी लूट ली। वारदात के बाद स्कूटी की तलाश में निकले उनके भाई पवन कुमार पर भी भाखड़ा नहर के किनारे एक बदमाश ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल पवन को भाई जैता जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजीव कुमार नैना देवी मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वह रात को दुकान बंद कर अपनी स्कूटी (PB12AB 4657) से गांव नानोवाल लौट रहे थे। इसी दौरान लमलैहड़ी पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर स्कूटी लूट ली। स्कूटी की डिग्गी में नकदी भी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पवन कुमार स्कूटी की तलाश में भाखड़ा नहर के किनारे पहुंचे। वहां छिपे एक अज्ञात युवक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वारदात में शामिल आरोपी फरार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात में शामिल आरोपी अभी फरार हैं। भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह राणा ने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
Source link
आनंदपुर साहिब में कारोबारी से स्कूटी लूटी:3 बदमाशों ने तलाश करने गए भाई पर भी किया हमला; अस्पताल में करवाया भर्ती
