![]()
पंचकूला में रियल एस्टेट कारोबारी से मुंबई का कैंसर स्पेशलिस्ट बताकर 5 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। 2 आरोपी डॉक्टर बनकर घर में घुसे। उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद सिरिंज (इनजेक्शन) का डरा दिखाकर कैश ले लिया। पीड़ित राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी पत्नी को कैंसर है। इलाज का झांसा देकर दोनों आरोपी घर में घुसे थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दोनों आरोपी वेल ड्रेस्ड और हाथ में बैग लिए नजर आ रहे हैं। राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अब जानिए पूरा घटनाक्रम, कैसे हुई ठगी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपियों को मोबाइल नंबरों के जरिए भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
इंजेक्शन से डराकर कारोबारी की पत्नी से ₹5 लाख ऐंठे:पंचकूला में डॉक्टर बन घर में घुसे, VIDEO; मुंबई का कैंसर स्पेशलिस्ट बताते थे
