Headlines

इंदौर में कारों पर गिरा पेड़, महिला की मौत:सेंट्रल जेल के सामने की घटना, ड्राइवर समेत 2 घायल




इंदौर में सोमवार को सितंबर की पहली तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के सामने एक पेड़ दो कारों पर जा गिरा। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और एक महिला घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। राहत और बचाव के लिए लोग मौके पर पहुंचे। एसीपी विनोद दीक्षित मुताबिक राधा देवी सिंघी (75) निवासी एरोड्रम की मौत हुई है। दो घंटे में 2 इंच बारिश
शहर में सोमवार को सितंबर की पहली तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, आने वाले दिनों में किसी मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं होने से तेज बारिश के आसार कम हैं। अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले सप्ताह शहर में लोकल सिस्टम बनने से कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन के समय गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। रात में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। सीजन में अब तक 22 इंच बारिश
इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 22 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सीजन में अब तक वर्षा कम हुई है। फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। स्थानीय सिस्टम बनने पर कुछ समय के लिए बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *