![]()
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने कार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि कार के मालिक ने ही इंश्योरेंस का फर्जी क्लेम उठाने के लिए कार चोरी का झूठा मामला दर्ज करवाया था, लेकिन आखिरकार पुलिस की जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया। जहां से कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भिजवाया गया। मामले में आरोपी अर्जुन सिंह (37) पुत्र दलपत सिंह राजपुरोहित निवासी शिव पुलिस थाना गोटन जिला नागौर और गणेश वैष्णव (33) पुत्र नाथूदास वैष्णव निवासी सांवलॉजी कॉलोनी गांव शिवनगर पोस्ट घेवड़ा थाना ओसिया को गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्रवाई को थाना अधिकारी दिनेश लखावत के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
थाना शास्त्रीनगर के SI शैतान चौधरी ने बताया कि थाने पर अर्जुन सिंह (37) पुत्र दलपत सिंह राजपुरोहित निवासी शिव पुलिस थाना गोटन जिला नागौर ने मामला दर्ज करवाया था। बताया कि वो शास्त्री नगर में हाल फिलहाल रहते हैं और यहां कार ड्राइवर है। उनके पास खुद की भी एक कार है। जो टोयोटा इटिऑस है। इस कार को 27 अगस्त को 10:30 बजे घर के बाहर पार्क किया था। 27 अगस्त को मध्य रात्रि में 2 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने उनकी कार चुरा ली। सुबह जब उन्होंने देखा तो कार नहीं मिली। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में पुलिस ने कार चोरी होने की जगह के CCTV फुटेज चैक किए। इसके आधार पर पुलिस ने कार चुराने वाले गणेश वैष्णव की पहचान की। जब उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज उगल दिया। गणेश ने पूछताछ में बताया कि दलपत सिंह की टोयोटा कार को कई बार वो चलाकर ले जाता है। दलपत सिंह ने कार के इंश्योरेंस का पैसा हड़पने के लिए ये प्लान बनाया था। जिसमें कार चोरी होने का मामला दर्ज करवाकर कंपनी से क्लेम उठाया जा सकें।
दलपत सिंह ने बताया कि उसकी टोयोटा कार को कभी कभी किराए पर चलाने के लिए ड्राइवर के तौर पर गणेश को भेजता था। उसके साथ मिलकर इस प्लानिंग को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। पूरी कार्रवाई में ASI चंचल प्रकाश, कांस्टेबल राजूराम, फ़रसाराम की विशेष भूमिका रही।
Source link
इंश्योरेंस का पैसा हड़पने कार मालिक ने करवाई चोरी:साथी के साथ मिलकर वारदात, दोनों गिरफ्तार; CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
