Headlines

इटावा में चचेरे भाइयों ने युवक को पीटा:सिर में तीन जगह गंभीर चोट; पिता बोले- अपहरण कर हमला किया




इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर युवक संतोष पर उसके चचेरे भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि चचेरे भाई संतोष को घर से जबरदस्ती बाजरे के खेत में ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। हमले में संतोष के सिर में तीन जगह गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। संतोष के पिता सूरजभान ने बताया कि आरोपी प्रथम, सूरम सिंह और शबम उसके बड़े भाई के बेटे हैं। शनिवार शाम करीब 6 बजे आरोपी संतोष को घर से जबरदस्ती अपने साथ ले गए। उस समय सूरजभान चारा काट रहे थे। इसी दौरान बाजरे के खेत से संतोष का साला भागता हुआ उनके पास पहुंचा और बताया कि जीजा को आरोपी पीट रहे हैं और खींचकर जमीन पर पटक रखा है। परिवार पहुंचा तो भागे आरोपी संतोष के साले की बात सुनकर सूरजभान और परिवार के अन्य लोग तुरंत बाजरे के खेत की ओर पहुंचे। पिता का आरोप है कि वहां आरोपियों ने संतोष के साथ मारपीट की थी। परिवार के लोगों के पहुंचने पर आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और मौके से भाग गए। इसके बाद घायल संतोष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दो महीने पहले हुई शादी सूरजभान ने बताया कि संतोष की शादी 11 जुलाई को हुई थी और शादी को अभी करीब दो महीने ही हुए हैं। उनका कहना है कि आरोपी पहले से घर पर आते-जाते थे। परिवार के मुताबिक पुरानी चोरी की रंजिश को लेकर संतोष के साथ मारपीट की गई है। पिता ने आरोपियों पर बेटे को जबरदस्ती ले जाकर हमला करने का आरोप लगाया है। सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर हमले में संतोष के सिर में तीन जगह गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। संतोष के माता-पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *