Headlines

इटावा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले लौटा था गांव, दिल्ली में करता था नौकरी




भरथना थाना क्षेत्र के टियापुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गांव के बाहर खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। युवक गुरुवार को ही दिल्ली से गांव लौटा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जामुन के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। गुरुवार को ही दिल्ली से लौटा था ग्रामीणों के मुताबिक दिलीप कुमार (26) दिल्ली में रहकर काम करता था और गुरुवार को ही गांव आया था। उसका परिवार गांव में नहीं रहता है और परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं। ऐसे में सुबह खेत में शव मिलने के बाद ग्रामीणों के लिए उसकी पहचान करना भी आसान नहीं था। बाद में लोगों ने जानकारी जुटाकर शव की पहचान दिलीप के रूप में की। परिजनों को दी गई सूचना युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और युवक के गांव लौटने से लेकर मौत तक के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। आत्महत्या का कारण तलाश रही पुलिस पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *