![]()
कोटा के सुल्तानपुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पार्षदों, कार्यकर्ताओं और पीपल्दा विधायक चेतन पटेल के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें वापस लेने की मांग की। कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि मतदान के लिए कांग्रेस के पार्षद पैदल जा रहे थे। बैरिकेडिंग के पास पुलिस से विवाद के बाद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। झूठे केस करने का आरोप कांग्रेस का आरोप है कि बाद में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस पार्षदों और नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने विधायक चेतन पटेल के खिलाफ राजकार्य में बाधा समेत धाराओं में दर्ज मुकदमे का भी विरोध किया। उनका कहना है कि घटना के समय विधायक मौके पर मौजूद नहीं थे। जानकारी मिलने के बाद इटावा से सुल्तानपुर पहुंचे थे। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा- कांग्रेस किसी भी व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की सोच नहीं रखती। मामले में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सुल्तानपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
Source link
इटावा विधायक और कांग्रेस पार्षदों पर दर्ज मुकदमों का विरोध:कांग्रेसी नेताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग; झूठे केस करने का आरोप
