Headlines

इलाज कराने आई नाबालिग से 3 युवकों ने किया गैंगरेप:सीतामढ़ी में रास्ता भटक कर मां से हुई थी दूर, आरोपियों ने बहला-फुसलाकर वारदात को दिया अंजाम




सीतामढ़ी में इलाज कराने आई नाबालिग से 3 युवकों ने गैंगरेप किया है। घटना के बाद पीड़िता की मां उसे लेकर नगर थाना पहुंची। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की निगरानी में पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार देर शाम बाजपट्टी और नगर थाना क्षेत्र की सीमा के आसपास की बताई जा रही है। 3 युवकों ने बहला-फुसलाकर किया रेप पीड़िता रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के इलाज के लिए सीतामढ़ी आई थी। इसी दौरान बच्ची भटक गई। आरोप है कि तीन युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर सामूहिक रेप किया। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। मां को जानकारी मिलने पर वे उसे नगर थाना ले गई। पुलिस ने तुरंत उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल जांच करवाई। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बाजपट्टी थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान के आधार पर FIR हो रही दर्ज एसपी अमित रंजन ने बताया कि यह घटना बाजपट्टी और नगर थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई है। नगर थाना को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *