![]()
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में चोरी हो गई। वहीं होटल में बिल चुकाने के बाद को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई। इसके अलावा एक व्यक्ति ने सोना लेकर रुपए नहीं देने को लेकर भी मामला दर्ज करवाया है। वहीं साइबर ठगी को लेकर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब क्राइम बुलेटिन में पढ़िए जोधपुर के प्रमुख समाचार… जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ तिरुपति नगर में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में चोरी की। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। थाने में प्रार्थी राजेश पवार की ओर से रिपोर्ट दी गई है। उन्होंने बताया कि मेरा तिरुपति नगर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम है। जहां 3 अगस्त की देर रात को चोर घुसे और इलेक्ट्रॉनिक सामान और कीमती वायर चुरा कर ले गए। इसकी कीमत करीब 5 लाख 75 हजार रुपए है। चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। साइबर फ्रॉड में 1.5 लाख ठगे एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर ठगी हो गई। इसे लेकर प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रणवीर सिंह भाटी ने बताया- ठगों ने गलत पहचान बताकर धोखा दिया और छलपूर्वक डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। 8 महीने से फरार आरोपी पकड़े कापरड़ा थाना पुलिस ने दबिश देकर 8 महीने से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी सहित कुल 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरबलराम विश्नोई निवासी रामडावास, बुद्धाराम मेघवाल निवासी बेनन, सुनील विश्नोई निवासी विष्णु नगर और श्रवण विश्नोई को गिरफ्तार किया है। सोना हड़पने का आरोप शहर के महामंदिर क्षेत्र में उम्मेदराज लोढ़ा के खिलाफ डूंगरचंद सोनी ने षड्यंत्रपूर्वक सोना लेकर रुपए नहीं देने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने सोना लेकर रुपए नहीं दिए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। लाखों का सामान लिया, रुपए देने से इनकार सूरसागर थाना क्षेत्र में व्यापार के नाम पर सामान उधार लेकर पैसे हड़पने का मामला दर्ज किया गया। त्रिपोलिया रोड जालोरी गेट निवासी मोहम्मद सऊद (50) पुत्र अब्दुल वहीद ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बागोड़ा जालोर स्थित मैसर्स श्रीकृष्ण मोटर्स की प्रोपराइटर परमेश्वरी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दी। बताया कि 26 जनवरी से 29 अप्रैल के बीच व्यवसाय के नाम पर लाखों रुपए का सामान उधार लिया। बकाया राशि मांगी तो आरोपी मुकर गए और पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। मंदिर से चांदी का छत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार जोधपुर ग्रामीण के पीपाड़ शहर स्थित महल धणी मंदिर में हुई चांदी के छत्र और चढ़ावे की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना 31 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे हुई थी। मंदिर के कैमरे का फोकस छत की तरफ होने की सूचना मिली। मंदिर पहुंचने पर पता चला कि भक्तों के चढ़ाए 11 से 12 चांदी के छत्र चोरी हो गए। इनमें एक छत्र करीब आधा किलो और बाकी 100 से 200 ग्राम के थे। मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की। इसमें पीपाड़ शहर के नागौरी बास निवासी जवरीलाल पुत्र प्यारेलाल मुथा मंदिर में संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखा। रिकॉर्डिंग से पता चला कि आरोपी ने कैमरे का आभास होते ही उसका फोकस छत की तरफ कर दिया था, जिसके बाद उसने चोरी को अंजाम दिया।
Source link
इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध, सामान चुराया:डेढ़ लाख रुपए की साइबर ठगी; पढ़ें शहर के प्रमुख क्राइम समाचार
