Headlines

इसराना विधानसभा में तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को:मतलौडा मंडी से भालसी तक, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे नेतृत्व




पानीपत जिले में इसराना विधानसभा क्षेत्र में 12 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार शामिल होंगे। यह यात्रा मतलौडा अनाज मंडी से शुरू होगी और मार्केट कमेटी व मार्केट के रास्ते मतलौडा बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके बाद, यात्रा असंध रोड से होते हुए गांव भालसी पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि देश का ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के मन में होना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने का आध्यम : पंवार पंवार ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में इस अभियान के माध्यम से देशभक्ति का वातावरण तैयार हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कृष्ण लाल पंवार ने क्षेत्रवासियों से 12 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना सहयोग दे। तिरंगे की शान और देश का सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *