![]()
उकलाना में कुम्हार धर्मशाला उकलाना मंडी में गुरु दक्ष प्रजापति वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर 4 अक्टूबर को समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए पीएम श्री स्कूल गंगवा के प्रिंसिपल जयभगवान वर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। धर्मशाला के उपप्रधान रामेश्वर दास भाटीवाल ने बताया कि गुरु दक्ष प्रजापति वेलफेयर सोसाइटी उकलाना मंडी की वर्तमान कार्यकारिणी का दूसरा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष मास्टर सूरजभान घोड़ेला अपने कार्यकाल में सोसाइटी द्वारा करवाए गए कार्यों और गतिविधियों का लेखा-जोखा समाज के सामने प्रस्तुत करेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही सोसाइटी उन्होंने बताया कि सोसाइटी कुम्हार धर्मशाला के संचालन के साथ-साथ समाज के कल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। सोसाइटी की ओर से खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और जरूरतमंद लोगों को सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सहयोग दिया जा रहा है। रामेश्वर दास भाटीवाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चुनाव में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उकलाना क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों में रहने वाले समाज के लोगों को बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से निर्धारित तिथि पर बैठक में पहुंचकर नई कार्यकारिणी के चुनाव में सहभागिता करने की अपील की।
Source link
उकलाना में प्रजापति वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव 4 को:जयभगवान वर्मा बने चुनाव अधिकारी, समाज के सामने पेश किया जाएगा लेखा-जोखा
