Headlines

उज्जैन में शनिवार को रहवासी खुद सफाई करेंगे:54 वार्डों में चलेगा सफाई अभियान, शहर के लोग भागीदारी करेंगे




5 सितंबर को शहर के सभी 54 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान में वार्डों के स्थानीय नागरिक अपनी स्थानीय समितियों, मोहल्ला समितियों, व्यापारी संघों, कॉलेज एवं स्कूलों के शिक्षक, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र, वार्ड, मोहल्ले, प्रमुख स्थलों और धार्मिक स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सभी अपर आयुक्तों, उपायुक्तों, सहायक आयुक्तों, जोनल अधिकारियों, कार्यपालन यंत्रियों, स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य निरीक्षकों और संबंधित नोडल एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष सफाई अभियान को स्वच्छता के प्रति जनजागरण और जनभागीदारी का रूप दिया जाए। इसके लिए सभी वार्डों के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय किया जाए। गोगा नवमी पर सफाई मित्रों का अवकाश होने के कारण नागरिकों को अपने वार्ड, क्षेत्र, मोहल्ले और शहर की स्वच्छता में एक दिन सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इसमें सभी शासकीय एवं निजी संस्थाएं, व्यापारी संघ, मोहल्ला समितियां, सामाजिक संस्थाएं और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के सफाई अभियान में भागीदारी करेंगे। सभी सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर होगी सफाई शहर के सार्वजनिक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टावर चौराहा और वार्डों के उद्यानों सहित अन्य क्षेत्रों में भी सफाई की जाएगी। नागरिक अपनी भूमिका निभाकर शहर की स्वच्छता में योगदान देंगे और जनजागरूकता के उद्देश्य से अभियान को सफल बनाएंगे। साथ ही नागरिक अपने वार्डों में सफाई अभियान से जुड़ी रील और फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *