![]()
उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर-5 स्थित अंबेडकर नगर और बालिका स्कूल वाली गलियों में शनिवार की शाम 4 बजे से बिजली बंद रहने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। रात करीब 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से परेशान स्थानीय लोग बाहर जमा हो गए और आक्रोश जताया। आज सुबह तक बिजली सुचारू नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली बंद होने की शिकायत को लेकर अजमेर विद्युत वितरण निगम के एईएन, जेईएन और SE स्तर के अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। लोगों ने बिजली निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए क्षेत्रीय नेताओं को फोन किए। मौके पर नगर निगम चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र माली रात को पहुंचे और उन्होंने भी सभी को फोन किए। रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। महिलाओं में इस बात को लेकर गुस्सा था कि जब चार बजे से समस्या सामने आई तो अंधेरे से पहले ही उसे ठीक करना चाहिए था। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि घंटों तक बिजली बंद रहने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का फोन नहीं उठाना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की। माली ने लाइनमैन से कहा कि जब ट्रांसफार्मर बस्ट हो गया तो दूसरी तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली शुरू करते। मौके पर हिरणमगरी पुलिस पहुंची और पुलिस लोगों की बात सुनी। इस बीच लोगों ने वहां मौजूद लाईनमैन के मोबाइल से भी इंजीनियर्स को कॉल कराया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इस दौरान देवेंद्र माली, राजेश पवार, सरिता राव, दीपक खोकर, सुनील पंवार, सुनील नकवाल, इंदु बाला, महेश मात्रेजा, मोहम्मद इम्तियाज, शक्ति सिंह सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े…. उदयपुर-26 से 35 साल के वोटर्स ने बंपर मतदान किया:कुल वोटिंग में पुरुष आगे रहे; नए मतदाताओं में कम दिखा क्रेज 17-साल पहले वोटिंग 11% बढ़ी तो कांग्रेस की सीटें बढ़ी:उदयपुर नगर निकाय में सरकार बनाने के लिए दोनों प्रमुख दलों की धड़कनें बढ़ीं भाजपा उम्मीदवारों को होटल से दो बसों में ले गए:उदयपुर में वोटिंग के बाद भाजपा की बाड़ेबंदी, बैठक में सभी से लिया फीडबैक उदयपुर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के साथ मारपीट:मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा विधायक को रोका; उदयपुर में 69.78% वोट पड़े
Source link
उदयपुर के हिरणमगरी में पूरी रात नहीं आई बिजली:AEN-JEN ने फोन नहीं उठाया, देर रात लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने की समझाइश
